scriptहज यात्रियों के लिए आज की बड़ी खबर, इतने लोगों को मिला मौका | big news for Haj pilgrims, so many people got chance | Patrika News
बरेली

हज यात्रियों के लिए आज की बड़ी खबर, इतने लोगों को मिला मौका

4160 हज यात्री अभी प्रतीक्षा सूची में रहेंगे अन्य राज्यों में सीट खाली होने पर प्रतीक्षा सूची को क्लियर किया जाएगा।

बरेलीJan 14, 2019 / 05:19 pm

Bhanu Pratap

बरेली। हज यात्रा 2019 के लिए लखनऊ के हज हाउस में कुरांदाजी की रस्म अदा की गई। उत्तर प्रदेश से 30237 लोगों का हज यात्रा पर जाना तय हो गया है। 4160 हज यात्री अभी प्रतीक्षा सूची में रहेंगे अन्य राज्यों में सीट खाली होने पर प्रतीक्षा सूची को क्लियर किया जाएगा। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि यूपी हज कमेटी ने कुरा (ड्रा)की लिस्ट जारी कर दी हैं लखनऊ के हज हाउस में कुरांदाज़ी की रस्म अदा कर उत्तर प्रदेश के हाजियो के कुरा से कवर नम्बर निकाले गये। संस्था के अध्यक्ष पूर्व मंत्री हाजी अताउर्रहमान ने बताया कि यूपी हज कमेटी से 34,397 हज आवेदक के फॉर्म जमा हुए थे। आज 27,682 आजमीन का कुरा किया साथ ही रिज़र्व श्रेणी मिलाकर कुल 30,237 आजमीन का हज पर जाना तय हो गया है।
बरेली मंडल से जाएंगे 1854 यात्री
हज यात्रा 2019 में बरेली मंडल के 1854 हज यात्रियों का जाना तय हो गया है। पिछले साल मंडल से 2100 लोग हज यात्रा पर गए थे। बरेली से 1020 बदायूं से 264 पीलीभीत से 238 और शाहजहांपुर से 228 आजमीनों को हज पर जाने का मौका मिला है।
हेल्पलाइन पर करें सम्पर्क

आजमीन ए हज अपने कवर नम्बर की जानकारी हज सेवा प्रभारी मोहसिन इरशाद से नम्बर 7055921786 और हेल्पलाइन प्रभारी नजमुल एसआई खान 8476910786 पर हासिल कर सकते हैं,जिनका नम्बर कुरा में आ गया हैं वो लोग अपना मेडिकल फ़िटनेट सर्टिफिकेट बनवाएंगे। बरेली हज सेवा समिति फ्री मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो