scriptसम्मेलन कर चुनाव का माहौल बनाएगी बीजेपी | bjp begin campaign for body elections 2017 hindi | Patrika News
बरेली

सम्मेलन कर चुनाव का माहौल बनाएगी बीजेपी

सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में 12 से 14 नवम्बर तक बीजेपी सम्मेलन आयोजित करेगी।

बरेलीNov 11, 2017 / 02:50 pm

मुकेश कुमार

bjp begin campaign
बरेली। नगर निकाय चुनाव के लिए बरेली में 29 नवम्बर को मतदान होगा। जिसकी तैयारियों में सभी दल जुट गए हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें बताया गया कि सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में 12 से 14 नवम्बर तक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

निकाय चुनाव में खिलेगा कमल
ब्रज क्षेत्र महामंत्री संगठन भवानी सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बहुत गहनता से अध्यन कर टिकट का वितरण किया है। इस निकाय चुनाव में भी पूरे प्रदेश कमल खिलने वाला है। देश में आपकी सरकार, प्रदेश में आपकी सरकार है और आप सभी की मेहनत से जनता के विश्वास से जल्द नगर पालिका और नगर पंचायत में हमारा कमल खिलने वाला है। ये हम सब के लिए गर्व की बात है कि हम और आप इसके साक्षी है।

इन तारीखों को होगा सम्मेलन
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन की दिनांक निश्चित हो चुकी है। सभी नगर पालिका नगर पंचायत में 12,13,14 नबंवर को सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। हम सबको इस पर ध्यान देना है। हर तरफ भाजपा ही भाजपा है और परिवारवाद जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोगों के ताबूत में आखिरी एक ओर कील ठोकने का काम आपको और हमको मिलकर करना है। सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। न कोई लूटेगा, न कोई पिटेगा।

पूरी मेहनत से लड़ना है चुनाव
भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद सिंह राठौर ने कहा कि हम सबको पूरी मेहनत से चुनाव में जुट जाना है। किसी भी स्तर पर हम हर चुनौती की लिये तैयार है। कुछ लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग कर जनता को परेशान किया था। इसका जवाब देने का ये सही समय और सही तरीका है। हम सबको देशहित में मतदान करना है और एक मजबूत चेयरमैन व नगर पालिका अध्यक्ष का चयन करने के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान करें। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। सभी को मन लगा कर अपनी क्षमता के आधर पर परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करना है।

ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक भारती, संजीव शर्मा, अजय राजपूत, पवन शर्मा, चंचल गंगवार, आदेश प्रताप सिंह, ज्योति मिश्रा, नेमचंद मौर्य, धर्मविजय गंगवार, रीत राम राजपूत, अंकित माहेश्वरी, वीरपाल गंगवार, प्रदीप पुष्कर, मण्डल अध्यक्ष सभी नगर पालिका नगर पंचायत के प्रभारी समन्वयक उपस्तिथ रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो