निकाय चुनाव में खिलेगा कमल
ब्रज क्षेत्र महामंत्री संगठन भवानी सिंह ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बहुत गहनता से अध्यन कर टिकट का वितरण किया है। इस निकाय चुनाव में भी पूरे प्रदेश कमल खिलने वाला है। देश में आपकी सरकार, प्रदेश में आपकी सरकार है और आप सभी की मेहनत से जनता के विश्वास से जल्द नगर पालिका और नगर पंचायत में हमारा कमल खिलने वाला है। ये हम सब के लिए गर्व की बात है कि हम और आप इसके साक्षी है।
इन तारीखों को होगा सम्मेलन
भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन की दिनांक निश्चित हो चुकी है। सभी नगर पालिका नगर पंचायत में 12,13,14 नबंवर को सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। हम सबको इस पर ध्यान देना है। हर तरफ भाजपा ही भाजपा है और परिवारवाद जातिवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोगों के ताबूत में आखिरी एक ओर कील ठोकने का काम आपको और हमको मिलकर करना है। सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। न कोई लूटेगा, न कोई पिटेगा।
पूरी मेहनत से लड़ना है चुनाव
भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद सिंह राठौर ने कहा कि हम सबको पूरी मेहनत से चुनाव में जुट जाना है। किसी भी स्तर पर हम हर चुनौती की लिये तैयार है। कुछ लोगों ने सत्ता का दुरुपयोग कर जनता को परेशान किया था। इसका जवाब देने का ये सही समय और सही तरीका है। हम सबको देशहित में मतदान करना है और एक मजबूत चेयरमैन व नगर पालिका अध्यक्ष का चयन करने के लिये भाजपा के पक्ष में मतदान करें। राणा प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। सभी को मन लगा कर अपनी क्षमता के आधर पर परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करना है।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक भारती, संजीव शर्मा, अजय राजपूत, पवन शर्मा, चंचल गंगवार, आदेश प्रताप सिंह, ज्योति मिश्रा, नेमचंद मौर्य, धर्मविजय गंगवार, रीत राम राजपूत, अंकित माहेश्वरी, वीरपाल गंगवार, प्रदीप पुष्कर, मण्डल अध्यक्ष सभी नगर पालिका नगर पंचायत के प्रभारी समन्वयक उपस्तिथ रहे।