scriptराफेल मुद्दे पर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रपति से कर दी बड़ी मांग | BJP demanded to take action against Rahul Gandhi on Rafael issue | Patrika News
बरेली

राफेल मुद्दे पर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रपति से कर दी बड़ी मांग

भाजपा महानगर इकाई ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

बरेलीDec 19, 2018 / 06:04 pm

jitendra verma

बरेली। राफेल सौदे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई बयानबाजी के खिलाफ भाजपा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। भाजपा का कहना है कि राफेल मुद्दे पर राहुल गांधी ने देश की जनता से झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है इसके लिए राहुल गांधी को देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए और सांसद होने के नाते जो उन्होंने झूठी बयानबाजी की है उसके लिए उन्हें सजा भी मिलनी चाहिए।
BJP demanded to take action against <a  href=
Rahul Gandhi on Rafael issue” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/19/gyapan_3860371-m.jpg”>देश की जनता को गुमराह किया

बुधवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और महानगर अध्यक्ष डॉ0 केएम अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा के तमाम नेता जिलधिकारी से मिले और उन्हें राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी ने लिखा है कि कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने राफेल मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह किया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि 2001 में लड़ाकू विमान खरीदने का विषय आया था लेकिन यूपीए सरकार ने देश की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को लटकाए रखा। केंद्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद इस विषय पर एक सकारात्मक पहल हुई और पारदर्शी तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि सेना की जरूरत के इस मुद्दे को लटकाने वाली कांग्रेस और उसके अध्यक्ष आज इस पर बेबुनियाद दुष्प्रचार कर रहें है।
लोकसेवक के पद से हटाया जाए

इसके साथ ही भाजपा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ये साबित हो गया है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपने राजनैतिक हित साधने के लिए उठाया है। ये चिंता का विषय है कि एक चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा देश की सुरक्षा को ताक पर रख कर इस पर दुष्प्रचार किया गया। इस पूरे मामले में राहुल गांधी का आचरण देशहित के खिलाफ रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी द्वारा बोला गया झूठ और सच्चाई देश के सामने है इस लिए हमारी मांग है कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले राहुल गांधी को लोकसेवक के पद से हटाया जाए।
ये रहें मौजूद

इस मौके पर यतिन भाटिया ,अवधेश प्रताप सिंह ,प्रभु दयाल लोधी ,हरविंदर सिंह, सुधांशु सक्सेना, शशिकांत जायसवाल, ब्रजेश मिश्रा, गौरव सक्सेना,राजू उपाध्याय, मोहित कपूर ,देवेंद्र जोशी ,राजीव साहनी ,राजीव गुप्ता ,नरेन्द्र राठौर ,संदीप मिंटू ,अमित उपाध्याय,विष्णु, विभु शर्मा,राहुल ,पुष्कर और मनोज यादव मौजूद रहें।

Home / Bareilly / राफेल मुद्दे पर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रपति से कर दी बड़ी मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो