scriptLoksabha Chunav 2019 में जीत के लिए भाजपा का ये है गणित, बस कार्यकर्ताओं को करना होगा ये काम | BJP got formula for victory in elections, Workers must do this work | Patrika News

Loksabha Chunav 2019 में जीत के लिए भाजपा का ये है गणित, बस कार्यकर्ताओं को करना होगा ये काम

locationबरेलीPublished: Nov 28, 2018 03:50:19 pm

Submitted by:

suchita mishra

Loksabha Chunav 2019 से पहले भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के लिए दिसंबर से पद यात्रा का आयोजन करेगी और सरकार की बात जनता तक पहुंचाएगी

बरेली। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में दमदार प्रदर्शन कर केंद्र में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में होने वाले Loksabha chunav 2019 में सभी 80 सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियां तेज कर दी है। जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा एक दिसंबर से पद यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस Pad Yatra में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जनता के घर-घर जा कर सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे और जिन्हे सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएंगे।
ये है गणित

पद यात्रा को सफल बनाने के लिए शहर विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा संयोजक संजीव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि Lok sabha Chunav 2019 में हमे उत्तर प्रदेश से सभी 80 सीटों पर कमल खिलाना है उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 13.50 करोड़ वोटर है। भाजपा के एक करोड़ से ऊपर सदस्य है और इतने ही सहयोगी संगठन में भी है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के लाभार्थियों की संख्या है। इस पद यात्रा के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता उनसे संपर्क करेंगे ,उनकी समस्या को को सुने ,ओर जो अभी भी वंचित है उनको योजना का लाभ दिलाए।
कार्यक्रम को सफल बनाए कार्यकर्ता

बैठक में महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को इसमे शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अभी तक सभी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने सफल बनाए है उसी तरह इस पद यात्रा को भी सफल बनाए। बैठक में शहर विधायक अरुण कुमार ने कहा कि पद यात्रा में हम आप के साथ चलेंगे और 15 दिन में 150 किलोमीटर की यात्रा कार्यकर्ताओ के द्वारा सम्पन होगी। उन्होंने कहा की यदि किसी भी कार्यकर्ता के क्षेत्र की कोई समस्या है तो हमे बताए हम उसको दूर करने का काम करेंगे ।
ये रहें मौजूद

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री उमेश कठेरिया ,अनिल शर्मा ,सतीश शर्मा ,प्रभुदयाल लोधी ,राज बहादुर ,देवेंद्र जोशी ,यतिन भाटिया,राज अग्रवाल ,विक्रम शर्मा ,रवि रस्तोगी ,एडवोकेट अनिल सक्सेना और मनोज यादव समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो