scriptलोकसभा चुनावः रुहेलखंड में भाजपा का विजय संकल्प अभियान 24 से, पीयूष गोयल करेंगे शुरुआत | BJP is going to start Vijay Sankalp campaign from March 24 | Patrika News
बरेली

लोकसभा चुनावः रुहेलखंड में भाजपा का विजय संकल्प अभियान 24 से, पीयूष गोयल करेंगे शुरुआत

भाजपा 24 मार्च से विजय संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है

बरेलीMar 23, 2019 / 06:56 pm

jitendra verma

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा का प्रचार अभियान शुरू होने जा रहा है।बृज क्षेत्र की तमाम लोकसभा सीटों पर विजय संकल्प सभा का आयोजन भाजपा करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 24 मार्च को बरेली के सांसद संतोष गंगवार के पक्ष में एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करेंगे। चुनाव को लेकर होने जा रही भाजपा की जनसभा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नेताओं की उतरेगी फौज

बरेली के बाद मंडल की अन्य सीटों आंवला, शाजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत सीट के लिए भी विजय संकल्प जनसभा का आयोजन 26 मार्च को किया जाएगा। 26 मार्च को केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कृष्णाराज शाहजहांपुर, सरदार आरपी सिंह व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह आंवला, व सरदार आरपी सिंह और सुरेश खन्ना पीलीभीत और प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में विजय संकल्प जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
बेटी के लिए वोट की अपील करेंगे स्वामीप्रसाद

प्रदेश सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं में अपनी बेटी संघमित्रा मोर्य के लिए वोट देने की अपील करेंगे। भाजपा ने इस बाद बदायूं से स्वामीप्रसाद मौर्य की बेटी को धर्मेंद्र यादव के सामने चुनाव मैदान में उतारा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो