scriptकमल सन्देश यात्रा में दरगाह पर हुई चादरपोशी, मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांगी गई दुआ | BJP Minority Front organizes pad Yatra,Pray for Modi on dargah | Patrika News

कमल सन्देश यात्रा में दरगाह पर हुई चादरपोशी, मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांगी गई दुआ

locationबरेलीPublished: Dec 09, 2018 01:38:14 pm

Submitted by:

jitendra verma

पद यात्रा के माध्यम से भाजपाई जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहें है।

BJP Minority Front organizes pad Yatra,Pray for Modi on dargah

कमल सन्देश यात्रा में दरगाह पर हुई चादरपोशी, मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांगी गई दुआ

बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में कमल सन्देश पद यात्रा निकाल रही है। पद यात्रा के माध्यम से भाजपाई जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहें है। पदयात्रा में भाजपा के विभिन्न मोर्चे भी हिस्सा ले रहें है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश मंत्री नाजिया आलम ने भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पद यात्रा निकाली।
BJP Minority Front organizes pad Yatra,Pray for Modi on dargah
सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

पदयात्रा का शुभारंभ हजियापुर से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सयैद एहतेशाम-उल-हुदा की सरपरस्ती में हुआ।पद यात्रा में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा मुस्लिम समुदाय के लिये विगत साढ़े 4 वर्ष में किये गए विकास कार्य और भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के प्रति भावी कार्ययोजनाओं के विषय में मुस्लिम समाज को विस्तार से जानकारी दी गयी साथ-साथ सरकार द्वारा जो योजनाएं ख़ासकर अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के लिये चलाई जा रही हैं उनकी प्रतियां घर-घर जाकर लोगों को भेंट की गयीं तथा राष्ट्रवाद की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की पदयात्रा के माध्य्म से अपील की गई।पदयात्रा हजियापुर, ईंट पजो का चौराहा,शाहदाना,दादू कुआं आदि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में निकाली गई पदयात्रा का जगह-जगह मुस्लिम समुदाय द्वारा स्वागत किया गया।
BJP Minority Front organizes pad Yatra,Pray for Modi on dargah
दरगाह पर मांगी दुआ

कमल संदेश पदयात्रा के दौरान “एक बार फिर-मोदी सरकार” के नारों के साथ डॉ. नाज़िया व डॉ.एस.ई.हुदा द्वारा दरगाह शाह दाना वली साहब पर पेश की जाने वाली चादरें भी साथ-साथ चल रहीं थीं जो कौतूहल के साथ प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा।पदयात्रा का समापन डॉ.नाज़िया आलम तथा डॉ. एस.ई.हुदा द्वारा दरगाह शाह दाना वली सरकार पर गुलपोशी एवं चादर पोशी के साथ हुआ जिसमें दरगाह के मोहतमिम हाजी बब्बू भाई, मीडिया प्रभारी वसी एहमद वारसी तथा दरगाह प्रबंधन और तमाम खुद्दाम हज़रात ने चादर पेश करवाई और 2019 में नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ मांगी।
BJP Minority Front organizes pad Yatra,Pray for Modi on dargah
ये हुए शामिल
पदयात्रा में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष परवेज़ मियां,उपाध्यक्ष शाहरोज़ खान,मीडिया प्रभारी इमरान खान,आशू बेग,वसीम खान,सलीम अंसारी,सय्यद समीर,गुल्लन खां, रिज़वान खान,सद्दाम समेत तमाम लोग मौजूद रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो