बरेली

भाजपा ने जिलाध्यक्षों की एक और सूची जारी की, वीरसिंह पाल आंवला के पहले जिलाध्यक्ष बने

ब्रज क्षेत्र में नए बनाए गए आंवला जिले की कमान वीरसिंह पाल को मिली है।

बरेलीDec 07, 2019 / 09:20 am

jitendra verma

भाजपा ने जिलाध्यक्षों की एक और सूची जारी की, वीरसिंह पाल आंवला के पहले जिलाध्यक्ष बने

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने देर रात 20 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। ब्रज क्षेत्र में नए बनाए गए आंवला जिले की कमान वीरसिंह पाल को मिली है। वीरसिंह पाल आंवला के पहले जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। इसके पहले उनके पास जिला मंत्री की जिम्मेदारी थी। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र में संदीप जैन को एटा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वीरसिंह पाल विधार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं।
संघठन की दृष्टि से विस्तार करते हुए ब्रज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने आंवला को नया जिला बनाया है। इसके पहले आंवला बरेली जिले में ही आता था। अब जिले में बरेली, आंवला और महानगर तीन कार्यकारिणी होंगी। इसके पहले हुई जिलाध्यक्षों की घोषणा में पवन शर्मा को जिलाध्यक्ष जबकि डॉक्टर केएम अरोड़ा को महानगर अध्यक्ष बनाया गया था। अब आँवला के जिलाध्यक्ष की भी घोषणा कर दी गई है। वीरसिंह पाल के जिलाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.