scriptमोदी लहर में रुहेलखंड में भाजपा की बड़ी जीत, जश्न में डूबे भाजपाई- देखें वीडियो | BJP workers celebrate the victory of BJP | Patrika News

मोदी लहर में रुहेलखंड में भाजपा की बड़ी जीत, जश्न में डूबे भाजपाई- देखें वीडियो

locationबरेलीPublished: May 23, 2019 08:49:28 pm

Submitted by:

jitendra verma

भाजपा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

BJP workers celebrate the victory of BJP

मोदी लहर में रुहेलखंड में भाजपा की बड़ी जीत, जश्न में डूबे भाजपाई- देखें वीडियो

बरेली। लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक जमकर चला और बरेली मंडल की सभी पांच सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। भाजपा के कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर झूमें और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पिछली बार के चुनाव में भाजपा बदायूं सीट नहीं जीत पाई थी लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा ने बदायूं सीट पर भी अपना परचम फहरा दिया है।
बरेली से संतोष गंगवार आठवीं बार चुनाव जीते है। आंवला से सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। शाजहांपुर से अरुण सागर ने जीत दर्ज की है। पीलीभीत से वरुण गांधी ने एक बार फिर बम्पर जीत दर्ज की है। भाजपा के इस प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी की लहर है और कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो