बरेली

रेलवे टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ चला अभियान, 9 गिरफ्तार

इनके पास से 1,37,187 रूपये कीमत के 172 ई टिकट बरामद किए गए हैं।

बरेलीOct 16, 2019 / 06:08 pm

jitendra verma

रेलवे टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ चला अभियान, 9 गिरफ्तार

बरेली। रेलवे के टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने अभियान चलाया और बरेली और बदायूं में छापा मार कर 9 दलालों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1,37,187 रूपये कीमत के 172 ई टिकट बरामद किए गए हैं।
इज्ज्तनगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर द्वारा आरक्षित रेल टिकटों एवं ई-टिकटों के दलालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही के साथ अभियान चलाये जाने के निर्देश पर मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, इज्जतनगर अमिताभ के मार्गदर्शन में इज्जतनगर मंडल में चलाये गये अभियानों के तहत मंडल के विभिन्न रेल सुरक्षा बल पोस्टों ने कार्यवाही करते हुए बरेली, बदायूं और शिवराजपुर में कार्रवाई करते हुए 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से 172 ई टिकट बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ये अभियान पहले भी चलाया जा चुका है और अभियान लगातार जारी रहेगा।

Home / Bareilly / रेलवे टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ चला अभियान, 9 गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.