scriptChief Minister Tourism Development Partnership Scheme: Tourist places | मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना : हर विधानसभा में विकसित होंगे पर्यटन स्थल, बढ़ेंगे रोजगार | Patrika News

मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना : हर विधानसभा में विकसित होंगे पर्यटन स्थल, बढ़ेंगे रोजगार

locationबरेलीPublished: Jun 09, 2023 06:07:21 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना का शुभारंभ किया गया है। अब हर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे। पिछले दिनों यूपी कैबिनेट ने योजना को मंजूरी दी थी। 25 लाख से पांच करोड़ तक के प्रोजेक्ट को पर्यटन विभाग मंजूरी देगा। इसके लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

up .jpg
सांसद, विधायक, सरकारी, गैर सरकारी व्यक्ति कर सकता है आवेदन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित करने के लिए सांसद, विधायक, कोई भी प्रतिष्ठित, सक्षम व्यक्ति सरकारी, गैर सरकारी प्रस्तावक हो सकता है। परियोजना में 25 लाख रुपये न्यूनतम और 5 करोड़ की अधिकतम धनराशि के प्रोजेक्ट तैयार किए जाएंगे। परियोजना लागत का 50 प्रतिशत पर्यटन विभाग द्वारा सहयोग किया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत का बजट क्षेत्रीय सांसद, विधायक द्वारा विधायक निधि के अंतर्गत दिया जा सकता है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.