scriptChief Secretary reached Amla after 37 years, said when I was SDM, Dhar | 37 साल बाद आंवला पहुंचे मुख्य सचिव, बोले जब मैं एसडीएम था तब धर्मपाल सिंह ब्लाक प्रमुख थे | Patrika News

37 साल बाद आंवला पहुंचे मुख्य सचिव, बोले जब मैं एसडीएम था तब धर्मपाल सिंह ब्लाक प्रमुख थे

locationबरेलीPublished: Jul 15, 2023 09:06:30 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र 37 साल बाद। आंवला पहुंचे। वह 1986 में एसडीएम रहे थे। पुरानी यादों को ताजा करते हुए भावुक हो गए। बोले जब मैं यहां एसडीएम था तब धर्मपाल सिंह ब्लाक प्रमुख थे।

मुख्य सचिव.jpg
बगैर किसी सरकारी मदद के कराया था निर्माण

मुख्य सचिव नगर पालिका परिषद आंवला के सभागार में पहुंचे। वहां उन्होंने नीम का रोपण किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद का निर्माण बिना किसी सरकारी मदद के करवाया था। उनके नाम का पत्थर भी वहां लगा है। इसके बाद उन्होंने सुभाष इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में एसडीएम गोविंद मौर्य के आवास पर पहुंचकर अपनी पुरानी यादें ताजा की। आंगन में अशोक का पेड़ लगाया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.