scriptContainer and pickup collided with a bus full of passengers going to C | दिल्ली हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही यात्रियों से भरी बस में भिड़ा कंटेनर और पिकअप, 12 यात्री घायल | Patrika News

दिल्ली हाईवे पर चंडीगढ़ जा रही यात्रियों से भरी बस में भिड़ा कंटेनर और पिकअप, 12 यात्री घायल

locationबरेलीPublished: Jul 05, 2023 11:45:59 am

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। मीरगंज में नेशनल हाईवे किनारे खड़ी पिकअप में पीछे से कंटेनर और फिर कंटेनर में निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तेज रफ्तार बस के परखच्चे उड़ गए। करीब 12 यात्री घायल हो गए। सभी को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया है। यहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

bus.jpg
पुल की रेलिंग पर चढ़कर नीचे की ओर लटक गई पिकअप

मंगलवार रात करीब 12 बजे मीरगंज में नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज पर एक ढाबा के सामने पिकअप पंक्चर खड़ी थी। पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। पिकअप पुल की रेलिंग पर चढ़कर नीचे की ओर लटक गई। इसी दौरान उन्नाव से चंडीगढ़ जा रही थी निजी बस की कंटेनर से भिड़ंत हो गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्री नींद में थे। टक्कर के बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग उनकी मदद को पहुंच गए। बस में सवार करीब 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में हरदोई निवासी पिन्टू, उन्नाव की नीतू, इन्द्र प्रकाश, कोमल, खुशी, रवि, दयाराम आदि घायल हो गए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.