बरेली

भाजपा का नाम सुनते ही भड़का ट्रैफिक पुलिस कर्मी शमीम अहमद, योगी के लिए कह दी ऐसी बात की भाजपाई पहुंचे एसपी सिटी ऑफिस

भाजपा की महानगर इकाई तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी के कार्यालय पहुंच गई जहाँ पर मोर्चे के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की।

बरेलीDec 21, 2018 / 08:37 pm

jitendra verma

वाहन चेकिंग के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष से भिड़ा ट्रैफिक कर्मी, बोला होंगे योगी जी और भाजपा

बरेली। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद शहर में भाजपा नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के बीच होने वाले विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला डेलापीर चौराहे का है जहाँ पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना और ट्रैफिक पुलिस कर्मी के बीच वाहन चेकिंग के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा की महानगर इकाई तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी के कार्यालय पहुंच गई जहाँ पर मोर्चे के लोगों ने जमकर नारेबाजी की और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को निलंबित करने की मांग की।
क्या था मामला

भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना का कहना है कि वो बाइक से डेलापीर चौराहे के पास से गुजर रहे थे उस दौरान ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मचारी शमीम अहमद ने उन्हें रोक लिया जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी बिफर गया और उसने भाजपा और योगी जी के बारे अपशब्द कहें। इतना ही नहीं महानगर अध्यक्ष से फोन पर बात कराने के बाद शमीम अहमद ने उन्हें छोड़ा। सुधांशु सक्सेना का कहना है कि इस तरह के लोग भाजपा को बदनाम कर रहे हैं इस लिए इन्हे निलंबित होना चाहिए।
एसपी सिटी आफिस पहुंचे भाजपा नेता

विवाद के भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी ऑफिस पहुंचे जहाँ पर सीओ ट्रैफिक ने भाजपा नेताओं की समस्या की और जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.