scriptकिला में होली पर रंग डालने को लेकर विवाद, पथराव में बच्चा घायल, जानें पूरा मामला | Controversy over coloring on Holi in the fort, child injured in stone | Patrika News
बरेली

किला में होली पर रंग डालने को लेकर विवाद, पथराव में बच्चा घायल, जानें पूरा मामला

बरेली। किला में होली पर मुस्लिम समुदाय के बच्चे के ऊपर रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। पथराव में बच्चा घायल हो गया। उसके कई टांके आए है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बरेलीMar 26, 2024 / 06:22 pm

Avanish Pandey

ghayal.jpg
किला थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला का मामला

मंगलवार को जमात-रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारियें ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला निवासी रुखसाना पत्नी अनीस खान ने बताया उनका बच्चा अनस घर के दरवाजे पर खड़ा था। इस दौरान कुछ लोग होली खेलते हुए रंग डालने लगे। उन्होंने जब विरोध करा तो शराब के नशे में लोग हमलावर हो गए। हमलावरों ने अचानक ही पथराव कर दिया। इस दौरान बच्चा अनस घायल हो गया।
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, आए कई टांके

लोगों की भीड़ एकत्र होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 ने बच्चे को परिवार के सदस्यों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बच्चे के कई टांके आए है। घायल के परिवार वालों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Home / Bareilly / किला में होली पर रंग डालने को लेकर विवाद, पथराव में बच्चा घायल, जानें पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो