बरेली

कोरोना कर्मवीर: मास्क बना फ्री बांट रहीं तलाक पीड़िताएं

इन महिलाओं ने 10 हजार मास्क बना कर लोगों में बांटने का लक्ष्य रखा है।

बरेलीApr 09, 2020 / 11:54 am

jitendra verma

कोरोना कर्मवीर: मास्क बना फ्री बांट रहीं तलाक पीड़िताएं

बरेली। कोरोना वायरस को हराने के पूरा देश जुटा हुआ है। लोग-लोग अलग अलग तरह से कोरोना वायरस को मात देने की मुहीम का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में बरेली की तलाक पीड़ित महिलाएं भी आगे आई हैं। लोगों को फ्री में मास्क उपलब्ध कराने के लिए तलाक पीडीताएं दिन रात मेहनत में जुटी हुई हैं। इनकी आमदनी का कोई साधान नहीं है बावजूद इसके तलाक पीड़िताएं अब तक 300 मास्क बना चुकी हैं और इनमे से 200 मास्क का वितरण भी किया जा चुका है। इन महिलाओं ने 10 हजार मास्क बना कर लोगों में बांटने का लक्ष्य रखा है।
10 हजार मास्क बनाने का लक्ष्य
तलाक पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज उठाने वाली आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान जरूरतमंद लोगों के लिए मास्क का निर्माण कर रही हैं। उनके साथ शबाना, अर्शी और शबीना भी मास्क बनाने के कार्य में जुटी हुई हैं। निदा खान का कहना है कि इस समय पुलिस, राहत सामग्री बांटने वाले और गरीब वर्ग के लोगों के लिए मास्क बेहद जरूरी है। उन्होंने तलाक पीड़ित महिलाओं के साथ मिलकर छोटा से प्रयास किया है जिससे उन लोगों तक मास्क पहुंच सके जो मास्क खरीदने में सक्षम नहीं हैं या आवश्यक ड्यूटी पर हैं। निदा खान ने बताया कि उनकी संस्था का लक्ष्य 10 हजार मास्क बनाकर बांटने का है।

यूपी में अनिवार्य हुआ मास्क

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मास्क पहने बगैर सार्वजनिक स्थानों पर जाने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी का ये प्रयास उनके लिए राहतभरा है जो मास्क खरीदने में सक्षम नहीं है।

Home / Bareilly / कोरोना कर्मवीर: मास्क बना फ्री बांट रहीं तलाक पीड़िताएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.