scriptकोरोना वायरस: बरेली में तीन संदिग्ध केस मिले, किया गया होम क्वारेंटाइन | Corona virus: Three suspected cases found in Bareilly, home quarantine | Patrika News

कोरोना वायरस: बरेली में तीन संदिग्ध केस मिले, किया गया होम क्वारेंटाइन

locationबरेलीPublished: Apr 05, 2020 08:33:39 pm

Submitted by:

jitendra verma

29 मार्च को पहला केस मिलने के बाद अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम 16943 घरों का सर्वे कर चुकी है।

बरेली। सुभाषनगर इलाके में एक ही परिवार में 6 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तीन किलोमीटर के क्षेत्र में लगातार अभियान चला रहा है। रविवार को स्वास्थ्य की 26 टीमों ने डोर टू डोर सघन अभियान चलाकर एक्टिव सर्विलांस के तहत 2409 घरों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान तीन केस संदिग्ध पाए गए जिन्हे होम क्वारेंटाइन किया गया है। 29 मार्च को पहला केस मिलने के बाद अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम 16943 घरों का सर्वे कर चुकी है। जांच के लिए आठ सैम्पल लखनऊ भेजे गए हैं।
सभी का चल रहा इलाज
सुभाषनगर के रहने वाले एक ही परिवार के 6 सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
सीजफायर का कर्मचारी हुआ था

संक्रमित सुभाषनगर का रहने वाला युवक नोयडा की सीजफायर कम्पनी में नौकरी करता था। बरेली वापस लौटने पर जब उसमे कोरोना के लक्षण दिखाई दिए तो 27 मार्च को उसका नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। 29 तारीख को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद उसके परिजनों का भी सैम्पल भेजा गया था। जिसमे युवक के माता-पिता , भाई-बहन और पत्नी में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जहां पर इनकी हालत स्थिर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो