जानलेवा हमला, छेड़छाड़ के दोनों डॉक्टर जिला अस्पताल से पुलिस कस्टडी से फरार, दर्ज होगा मुकदमा
बरेलीPublished: Sep 08, 2023 08:26:21 pm
बरेली। सौ फुटा रोड पर बवाल करने, महिला सिपाहियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट जानलेवा हमले के आरोपी दोनों डॉक्टर जिला अस्पताल में पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में एक और मुकदमा लिखा जा रहा है।
सौ फुटा रोड पर कार को लेकर भिड़े थे शराब के नशे में डॉक्टर, किया था बवाल प्रेमनगर में प्रियदर्शिनी नगर के रहने वाले सुखबीर सिंह के बेटे जगजीत सिंह से कार हटाने को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल वाजपेई, डॉक्टर वैभव शुक्ला और सुपरवाइजर संजीव का झगड़ा हो गया था। तीनों शराब के नशे में थे। उन्होंने जगजीत सिंह के साथ गाली गलौज और मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट कर हमला किया। उनके खिलाफ थाना इज्जतनगर में मारपीट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। झगड़े में डॉक्टर को भी चोट आई थी। दोनों डॉक्टरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में पुलिस कस्टडी में उनका इलाज चल रहा था।