scriptनहीं रुक रहीं बच्चा चोरी की अफवाह, बच्चा चोर समझ दिल्ली पुलिस को घेरा | Delhi police caught on suspicion of child thief | Patrika News

नहीं रुक रहीं बच्चा चोरी की अफवाह, बच्चा चोर समझ दिल्ली पुलिस को घेरा

locationबरेलीPublished: Aug 29, 2019 09:54:28 am

Submitted by:

jitendra verma

इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको समझा कर स्थिति को संभाला।

बरेली। इस समय प्रदेश के कई जिलों में बच्चा चोरी की अफवाह पुलिस के लिए परेशानी का कारण बन गई है। डीजीपी ने इसको लेकर सख्त आदेश भी जाए किए हुए है बावजूद इसके बच्चा चोरी की अफवाह रुकने का नाम नहीं ले रही है। बरेली के भोजीपुरा इलाके में बच्चा चोर समझ कर ग्रामीणों ने दिल्ली पुलिस को ही घेर लिया। दिल्ली पुलिस भोजीपुरा के भूड़ में समन तामील कराने आई थी। इस बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको समझा कर स्थिति को संभाला। वहीँ फरीदपुर में कपड़ा फैक्ट्री के मजदूर को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर इतना पीटा की वो बेहोश हो गया।
समन तामील कराने पहुंची थी दिल्ली पुलिस

दिल्ली के वेलकम थाने में भोजीपुरा के भूड़ इलाके के रहने वाले शानू की पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। वेलकम थाने में तैनात एएसआई खुर्शीद अली दो सिपाहियों के साथ सादे कपड़ों में समन तामील कराने आए हुए थे। समन तामील करा वो जैसे ही जाने लगे ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि ग्रामीण ने बच्चा चोर को पकड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाड़ी में बैठे एएसआई खुर्शीद अली ने अपना परिचय पुलिस को दिया और आईकार्ड दिखाया जिसके बाद पुलिस सभी को थाने ले आई। छानबीन के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
मजदूर को पीटा
दूसरी घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र की है जहाँ पर बच्चा चोर के शक में लोगों ने मजदूर को इतना पीटा कि वो बेहोश हो गया। मजदूर को पीटने वाले मौके से भाग गए जिसके बाद कुछ लोग मजदूर की मदद को उसे उठा कर थाने ले गए लेकिन पुलिस ने मजदूर को थाने लाने वालों के खिलाफ की मुकदमा दर्ज कर लिया। मजदूर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो