क्या है मामला भोजीपुरा के गांव जालिम नगला निवासी किसान बनवारी सिंह गन्ना सर्वे में गड़बड़ी की शिकायत लेकर उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह के कार्यालय पहुंचा था। किसान बनबारी लाल ने बताया की उसके पास करीब 40 बीघा गन्ना था जिसके सर्वे शून्य दर्शाया गया था। जिसकी शिकायत की तो चार बीघा गन्ना दर्शाया गया चार पर्ची लगाई गई। किसान है जिसके बाद उसने मुख्यमत्री पोर्टल पर शिकायत की तो दो महीने तक उसको परेशान किया गया। फिर बनबारी की पंद्रह पर्चियां कर दी गई और 40 बीघा गन्ना दर्शाया गया। उसके बाद बनबारी ने उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र सिंह से शिकायत की। उसने अपनी समस्या के संबंध में उप गन्ना आयुक्त को बताया लेकिन आयुक्त ने समस्या का निस्तारण करने की जगह उसको सलाह देते हुए कहा कि तुम इस पंखे से लटककर आत्महत्या कर लो। तुम्हारी समस्या का यही निस्तारण है। अधिकारी की बात मानते हुए परेशान किसान ने आत्महत्या करने का मन भी बना लिया लेकिन इसी बीच एलआईयू ने किसान से संपर्क कर उसे आत्महत्या करने से रोका साथ ही उसकी समस्या का समाधान भी कराया। किसान ने इसकी शिकायत एडीएम सिटी ओपी वर्मा से लिखित मे की है। साथ ही किसान ने आत्महत्या न करने का भरोसा भी दिलाया है। किसान ने उप गन्ना आयुक्त पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
आरोप निराधार वही इस मामले में उप गन्ना आयुक्त सतेंद्र सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है किसान जब उनके कार्यालय आया था तो उसकी समस्या का समाधान कर दिया गया था। अब ये ऐसा क्यों कर रहा है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वही इस मामले में एडीएम सिटी ओपी वर्मा का कहना है कि यह गम्भीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी।