चाय के रुपये का विवाद, डीडीपुरम में घेरकर दो दोस्तों पर बरसाई बेल्टे और पत्थर
बरेलीPublished: Nov 15, 2023 01:46:30 pm
बरेली। चाय के रुपये के विवाद में फिल्म देखकर लौट रहे दो दोस्तों को डीडीपुरम में 13 लड़कों ने घेर लिया। बेल्टों से पिटाई के बाद पथराव कर घायल कर दिया। प्रेमनगर पुलिस ने तीन को नामजद करते हुए 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक साल पहले हुआ था विवाद बारादरी के गोपालनगर निवासी हिमांशु प्रजापति ने बताया कि डीडीपुरम में विक्की का चाय का खोखा है। वह और उसका दोस्त अमन सक्सेना उसकी खोखे में एक साल पहले चाय पी रहे थे। रुपये को लेकर विवाद हो गया था। तभी से विक्की रंजिश मान रहा था। बीते सोमवार की रात 10 बजे हिमांशु अपने दोस्त अमन सक्सेना के साथ फिल्म देखकर आ रहे थे।