scriptEid ul Fitr 2018 जानिए, किस मस्जिद में कब होगी अलविदा की नमाज | Eid ul Fitr 2018 date and Namaz time | Patrika News

Eid ul Fitr 2018 जानिए, किस मस्जिद में कब होगी अलविदा की नमाज

locationबरेलीPublished: Jun 14, 2018 03:23:44 pm

अलविदा की नमाज के लिए सभी मस्जिदों में समय निर्धारित कर दिया गया है।

Eid ul Fitr 2018

Eid ul Fitr 2018 जानिए, किस मस्जिद में कब होगी अलविदा की नमाज

बरेली। रमजान के पवित्र माह के विदा होने का समय आ गया है। रमज़ान का आख़िरी जुमा माहे रमज़ान के रुख्सत होने का पैगाम और इख़्तिमाम की निशानी है और रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज अता की जाती है। अलविदा की नमाज के लिए सभी मस्जिदों में समय निर्धारित कर दिया गया है।दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर की मुख्य नमाज़ किला की शाही जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम 1: 30 बजे नमाज़ अता कराएंगे। वहीं सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत स्थित रज़ा मस्जिद में कारी रिज़वान अहमद चार बजे नमाज़ अदा कराएंगे। शहर में सबसे पहले किला की अनार वाली मस्जिद व खन्नू मोहल्ला की मस्जिद अबु बकर में 12:35 पर नमाज़ होगी।
किस मस्जिद में कब होगी नमाज

रमज़ान का आखिरी जुमा यानि जुमा तुल विदा(अलविदा) की नमाज़ 15 जून को अता की जायेगी। दरगाह की तरफ़ से सभी मस्जिदों में नमाज का समय मुकर्रर कर दिया गया है।
1:00 बजे दरगाह शाह शराफत मियां में

1:30 बजे दरगाह वली मियां बाजार संदल खान।

2:00 बजे दरगाह शाहदाना वली

2:30 बजे दरगाह नासिर मियां नोमहला मस्जिद सिविल लाइन्स

3:30 बजे ख़ानक़ाह ए नियाजिया
12:45 जसौली की पीराशाह मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद।

1:00 बजे आज़म नगर की हरी मस्जिद,बाज़रिया इनायत गंज पुराना शहर की सदन वाली मस्जिद,कोट पुराना शहर की चिराग अली शाह मस्जिद,ठिरिया निजावत खान की नूरी मस्जिद, जगतपुर की गार्डन सिटी मस्जिद, सैलानी की बारादरी मस्जिद, किला कटघर की सकलैनी मस्जिद।
1:15 बजे आज़म नगर की मोनसिरी मस्जिद, रज़ा कालोनी की रज़ा मस्जिद, कटघर की हरी मीनार मस्जिद

1:30 बजे काकर टोला की छः मीनारा मस्जिद,कचहरी वाली मस्जिद,रेलवे स्टेशन की नूरी मस्जिद,बिहार कला की नूरी मस्जिद, रेती की आखुमजादों मस्जिद, आज़म नगर की जामुन वाली मस्जिद, मलूकपुर जुग्गन की गली की शेर खान मस्जिद, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद, बिहारीपुर की तुललन कसेरा मस्जिद
2:00 बजे मलूकपुर की मुफ़्ती ए आज़म मस्जिद,चौकी चौराहा वाली मस्जिद, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, करोलान की आला हज़रत मस्जिद, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद,ज़खीरा की इमली वाली मस्जिद, रेती चौराहे की नक़्श बंदियांन मस्जिद
2:30 बजे घेर जाफर खान की मिर्जाई मस्जिद।

2:45 बजे गढ़ैया की नूरी मस्जिद

3:00 बजे चक महमूद की हाफिज़ इस्लाम खान मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद

4:00 बजे काकर टोला की नूरानी मस्जिद
रहेगा रुट डायवर्जन

अलविदा की नमाज और ईद के त्योहार को देखते हुए शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बदायूं की तरफ से आने वाले वाहन रामगंगा तिराहे से लाल फाटक होते हुए जाएंगे इसी तरह बदायूं जाने वाले वाहन भी चौकी चौराहा, लाल फाटक, रामगंगा तिराहे होते हुए जाएंगे। लखनऊ से दिल्ली मेरठ की तरफ से जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे।इसी तरह दिल्ली से लखनऊ जाने वाले वाहन भी बड़ा बाईपास होते हुए जाएंगे। पीलीभीत नैनीताल से लखनऊ जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से फरीदपुर होते हुए जाएंगे। पीलीभीत नैनीताल से दिल्ली जाने वाले वाहन भी बड़ा बाईपास होते हुए दिल्ली जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो