scriptBIG NEWS: सर्राफ कर्मचारी को गोली मार कर 15 लाख की लूट | employee shot 15 lakh looted in bareilly | Patrika News

BIG NEWS: सर्राफ कर्मचारी को गोली मार कर 15 लाख की लूट

locationबरेलीPublished: Jan 07, 2019 09:41:16 am

Submitted by:

jitendra verma

बदमाशों की फायरिंग में एक कर्मचारी को गोली लगी है

loot

BIG NEWS: सर्राफ कर्मचारी को गोली मार कर 15 लाख की लूट

बरेली। बदमाशों ने एक बार फिर बरेली पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। कोतवाली इलाके में बदमाशों ने सर्राफ के यहाँ काम करने वाले कर्मचारियों को गोली मार कर 15 लाख का माल लूट लिया। सर्राफ के कर्मचारी ऑटो से जंक्शन जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो पर फायरिंग कर इस घटना को अंजाम दिया। बदमाशों की फायरिंग में एक कर्मचारी को गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सुबह सुबह हुई लूट की इस बड़ी वारदात के बाद एसएसपी मुनिराज, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे और सर्राफ के कर्मचारियों से पूछताछ की।
ऑटो से जा रहे थे

सर्राफ अनूप अग्रवाल के यहाँ काम करने वाले कर्मचारी सुमित, कांता प्रसाद और विमल शास्त्रीनगर से बरेली जंक्शन के लिए ऑटो से निकले थे। इनके पास सर्राफ का 15 लाख का माल था। रास्ते में कोतवाली थाना क्षेत्र में कोहाड़ापीर की पुलिया के पास बाइक सवार करीब छह बदमाशों ने ऑटो रोक लिया और लूट की कोशिश की कर्मचारियों ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से सुमित घायल हो गया और बदमाश 15 लाख का माल लूट कर फरार हो गए।
एसएसपी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी होने पर एसएसपी मुनिराज, सीओ कुलदीप कुमार और कोतवाल गीतेश कपिल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चेकिंग भी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो