मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता लड़ेंगे बरेली मेयर का चुनाव !
बरेलीPublished: Oct 09, 2022 01:24:18 pm
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) के पिता जगदीश सिंह पाटनी (Jagdish Singh Patani) बरेली शहर के मेयर का चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी राजनीति में एंट्री की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं।


मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता लड़ेंगे बरेली मेयर का चुनाव !
फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) के पिता जगदीश सिंह पाटनी (Jagdish Singh Patani) बरेली शहर के मेयर (Bareilly Mayor elections) का चुनाव लड़ सकते हैं। उनकी राजनीति में एंट्री की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। जगदीश सिंह पाटनी यूपी में सरकारी सेवा में थे। वह यूपी पुलिस सेवा में थे। अभी कुछ वक्त पहले ही यूपी पुलिस सेवाओं से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। अपनी नौकरी के दौरान जगदीश सिंह काफी समय बरेली शहर में ही कार्यरत रहे हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि,जगदीश सिंह पाटनी जल्द ही इस पर फैसला ले लेंगे कि, वह राजनीति में आ रहे हैं या नहीं।