scriptहोली पर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से बरेली आने वाली फ्लाइटों का बढ़ा किराया, जानें क्या होंगे नए रेट | Fares for flights coming from Mumbai, Delhi, Bengaluru to Bareilly inc | Patrika News
बरेली

होली पर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से बरेली आने वाली फ्लाइटों का बढ़ा किराया, जानें क्या होंगे नए रेट

बरेली। होली पर फ्लाइट से बरेली आने-जाने का किराया महंगा हो गया है। टिकट की कीमतों में तीन गुना तक बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में 55 सौ से सात हजार रुपये में होने वाली बुकिंग अलग-अलग तिथि में 15 से 20 हजार रुपये तक जा पहुंची है। 80 फीसदी बुकिंग होने से होली पर टिकट मिलने में लोगों को मुश्किल भी हो सकती है।
 

बरेलीMar 16, 2024 / 02:50 pm

Avanish Pandey

dgsdgsdg.jpeg
बरेली से मुंबई का सफर महंगा होगा

एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक ऑनलाइन उपलब्ध दरों के अनुसार मुंबई और बेंगलुरु से 21 से 24 मार्च के बीच बरेली आने के लिए किराये में दो से तीन गुना तक बढ़ोत्तरी हो चुकी है। हालांकि, इन्हीं दिनों में बरेली से मुंबई और बेंगलुरु जाने के लिए किराया सामान्य दिनों के बराबर ही है। होली के बाद 26, 27 मार्च से वापसी का दौर शुरू होगा, जो कि 31 तक चलेगा। तब बरेली से मुंबई और बेंगलुरु का सफर महंगा हो जाएगा। प्रतिनिधि के मुताबिक किराये में मांग के अनुसार उतार-चढ़ाव होता है। इसलिए वर्तमान दरों में आने वाले दिनों में और बढ़त की संभावना है। इसके बावजूद भी लोग धड़ाधड़ टिकट बुक कराए जा रहे हैं।
त्योहार से पहले घर आने की दरें

यह होंगाी मुंबई से बंगलूरू की फ्लाइट की तारीख

21 मार्च 13,393 8,654
22 मार्च 10,466 15,775
23 मार्च 15,528 8,654
24 मार्च 13,054 10,211

तारीख मुंबई के लिए बंगलूरू के लिए
26 मार्च 11,212 8,454
27 मार्च 7,847 11,121
28 मार्च 13,957 8,654
29 मार्च 7,867 12,310
30 मार्च 20,152 14,954
31 मार्च 12,047 15,566

Home / Bareilly / होली पर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से बरेली आने वाली फ्लाइटों का बढ़ा किराया, जानें क्या होंगे नए रेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो