scriptछुट्टी लेकर घर आए फौजी पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, जानिए पूरा मामला! | fauji husband came home on leave threw Flammable substance on wife | Patrika News

छुट्टी लेकर घर आए फौजी पति ने पत्नी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, जानिए पूरा मामला!

locationबरेलीPublished: Apr 06, 2019 03:23:12 pm

Submitted by:

suchita mishra

 
ग्रामीणों के मुताबिक आकाश फौज में है और होली के मौके पर छुट्टी लेकर आया था। आकाश ने पिछले साल प्रियंका से शादी की। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Flammable substance

Flammable substance

बरेली। देवरनिया क्षेत्र के सेमीखेड़ा गांव में नाराज फौजी पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और फरार हो गया। इससे पत्नी झुलस गई। फिलहाल पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का पिछले साल ही विवाह हुआ है।
ये है मामला
घटना सुबह करीब पांच बजे की है। सेमीखेड़ा गांव निवासी प्रियंका झाडू लगा रही थी, तभी उसका पति आकाश आया और उसके उपर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भाग गया। इससे प्रियंका झुलस गई और जोर जोर से चिल्लाने लगी। इस बीच वहां लोग पहुंचे और प्रियंका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रियंका का चेहरा और पीठ झुलसे हैं। पुलिस प्रियंका के पति की तलाश कर रही है और ये पता लगा रही है कि जो पदार्थ फेंका गया है वह तेजाब है या कुछ और। ग्रामीणों के मुताबिक आकाश फौज में है और होली के मौके पर छुट्टी लेकर आया था। आकाश ने पिछले साल प्रियंका से शादी की। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो