scriptप्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, पीछे पहुंच गई मां और उसके बाद प्रेमी ने जो किया वह पढ़ने लायक है… | Fearing the girlfriend in the closet, Mummy called the police | Patrika News

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, पीछे पहुंच गई मां और उसके बाद प्रेमी ने जो किया वह पढ़ने लायक है…

locationबरेलीPublished: Mar 08, 2019 10:41:59 am

Submitted by:

jitendra verma

लड़की की मां लड़के के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी।

बरेली। प्रेमी के बुलाने पर प्रेमिका उसके घर पहुंच गई लेकिन इसकी जानकारी प्रेमिका की माँ लग गई जिसके बाद प्रेमिका की प्रेमी के घर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। डर के कारण प्रेमिका को अलमारी में बंद कर दिया। प्रेमिका की मां ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो प्रेमिका अलमारी बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस लड़के को पकड़ कर थाने ले गई।
लड़के के घर पहुंची मां
बारादरी इलाके के रहने वाले कक्षा नौ के छात्र के मोहल्ले में ही रहने वाली कक्षा आठ की लड़की के प्रेम संबंध है। लड़के के घर वाले कहीं चले गए तो लड़के ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए घर बुला लिया। लड़की को लड़के घर जाते हुए इलाके के किसी व्यक्ति ने देख लिया जिसके बाद उसने लड़की की मां को इसकी जानकारी दे दी। लड़की की मां लड़के के घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी।
अलमारी में कर दिया बंद
लड़की की मां अपनी बेटी को आवाज देने लगी जिससे लड़का डर गया और उसने लड़की को अलमारी में बंद कर ताला लगा दिया। इसके बाद लड़का बाहर आया और लड़की की मां को बताया कि उसकी बेटी यहाँ नहीं है। जिस पर लड़की की मां ने पुलिस बुला ली।
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी लेकिन पुलिस को अंदाजा नहीं था कि लड़की अलमारी में बंद है। पुलिस ने जब लड़के से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अलमारी में लड़की को बंद करने की बात स्वीकार लिया और ताला खोल कर लड़की को आजाद किया। इसके बाद पुलिस लड़के को थाने ले गई लेकिन लड़की वालों ने लड़के के खिलाफ अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो