अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने 1999 में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी और बरेली के सांसद संतोष गंगवार को दिल्ली से हेलीकॉप्टर लेकर भेजा था। हेलीकॉपर पुलिस लाइन में उतरा था जिसमे सुब्हानी मियां, राशिद रज़ा खान और सरताज बाबा सवार हुए थे और सात क्विंटल फूलों की बारिश इस्लामिया मैदान से लेकर मोहल्ला सौदागरान तक हुई थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अटल जी की तरफ से दरगाह पर चादरपोशी भी की। अटल जी की इस पहल का उर्स में शामिल होने आए देश विदेश के जायरीनों ने स्वागत किया था।