नीदरलैंड का रिचर्ड बरेली में झुमका नहीं, एक लड़की को ढूंढ रहा, पढ़िए दोस्ती की अद्भुत दास्तान
विदेशी नागरिक का कहना है कि जब तक वो लड़की को तलाश नहीं कर लेगा तब तक वो शादी नहीं करेगा।

बरेली। एक लड़की की तलाश में विदेशी नागरिक सात समंदर पार कर बरेली पहुंच गया है। बरेली में वो जगह जगह पर लड़की की तलाश कर रहा है लेकिन लड़की के बारे कुछ पता नहीं चल पा रहा है क्योकि विदेशी नागरिक को सिर्फ लड़की का नाम मालूम है। विदेशी नागरिक ने जिला प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। लड़की का पता और फोन नंबर न होने की वजह से अफसर भी विदेशी नागरिक की मदद नहीं कर पा रहे हैं। विदेशी नागरिक का कहना है कि जब तक वो लड़की को तलाश नहीं कर लेगा तब तक वो शादी नहीं करेगा।
बनारस में हुई मुलाकात
नीदरलैंड का रहने वाला रिचर्ड करीब पांच साल पहले भारत में घूमने आया था। इस दौरान बनारस में उसकी मुलाकात लड़की से हुई थी। वो लड़की के साथ पांच दिन रहा था। इस दौरान लड़की ने उसे खुद बरेली का निवासी बताया था। लड़की ने उसे फोटो और फोन नंबर भी दिया था। भारत से लौटने के बाद उससे लड़की का फोन नंबर और फोटो डिलीट हो गया और उसके बाद उसका लड़की से सम्पर्क नहीं हो पाया तभी से वो लड़की को तलाश कर रहा है और लड़की की तलाश में रिचर्ड अब बरेली आ गया है और बरेली की गलियों में घूम कर लड़की को तलाश कर रहा है।

अफसरों से किया सम्पर्क
काफी खोजने के बाद जब लड़की का पता नहीं चला तो रिचर्ड ने एडीएम सिटी ओपी वर्मा से मदद की गुहार लगाई। लेकिन रिचर्ड को सिर्फ लड़की का नाम मालूम है इस वजह से अफसर भी उसकी कोई मदद नहीं कर पाए है।

अब पाइए अपने शहर ( Bareilly News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज