scriptनए साल की शुरुआत में ही शिवपाल का अखिलेश को एक और झटका,प्रसपा के खेमे में नजर आए पूर्व जिलाध्यक्ष | former district president Tara Singh Solanki join praspa | Patrika News

नए साल की शुरुआत में ही शिवपाल का अखिलेश को एक और झटका,प्रसपा के खेमे में नजर आए पूर्व जिलाध्यक्ष

locationबरेलीPublished: Jan 02, 2019 05:55:18 pm

Submitted by:

jitendra verma

बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंच पर नजर आए।

बरेली। समजावादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तारा सिंह सोलंकी ने भी शिवपाल यादव का दामन थाम लिया है। बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंच पर नजर आए। तारा सिंह सोलंकी ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि वो नेता जी के साथ बहुत पुराने समय से जुड़े हुए है और पार्टी बनाई थी लेकिन अब समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिल पा रहा था युवा नेता पुराने नेताओं को पूछते ही नहीं थे जिसके कारण अब वो शिवपाल यादव के साथ आ गए है।
पूर्व सांसद ने सपा पर साधा निशाना

नए साल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने शहर के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे पत्रकारों से बात करते हुए प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा लोकसभा चुनाव तक हाफ और आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश से साफ़ हो जाएगी।
प्रदेश में किसानों की हालत खराब
इस अवसर पर प्रसपा के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत खराब है। किसान परेशान है और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों को गन्ने का भुगतान अभी भी नहीं मिल पाया है जिससे इस देश का अन्नदाता कर्ज के बोझ में दब गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी पार्टी किसान आयोग का गठन कर किसानों की समस्या दूर करेगी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद खालिद ने कहा कि जनपद के विकास कार्य बाधित है। लाल फाटक पुल, इज्जतनगर पुल और एयरपोर्ट इसका उदाहरण है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो