scriptभोजपुरी अभिनेता से 50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज | Fraud of 50 Lakh from Bhojpuri actor, case registered | Patrika News

भोजपुरी अभिनेता से 50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

locationबरेलीPublished: Feb 19, 2020 02:25:59 pm

Submitted by:

jitendra verma

अभिनेता विनोद यादव ने कोर्ट के माध्यम से इस मामले में सिकंदर खान और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बरेली। भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव के साथ 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अभिनेता विनोद यादव ने निर्माता सिकंदर खान पर बरेली के थाना बारादरी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। अभिनेता का कहना है कि भोजपुरी फिल्म गुंडा बनाने के लिए निर्माता ने उनसे 50 लाख रूपये उधार लिए थे। लेकिन फिल्म के हिट होने के बाद उसका रुपया वापस नहीं किया जा रहा है। अभिनेता विनोद यादव ने कोर्ट के माध्यम से इस मामले में सिकंदर खान और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज कराया मुकदमा
बरेली के संजय नगर के रहने वाले फिल्म के हीरो विनोद कुमार यादव ने बताया की उन्हें अभिनय का शौक है एक दिन उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्म के निर्माता सिकंदर खान से मुंबई में हुई। सिकंदर खान ने अपनी फाइनेंसियल स्थिति खराब बताकर विनोद यादव से 50 लाख रुपये ले लिये।और कहा कि वह उनको गुंडा फ़िल्म में हीरो की भूमिका देगा और फ़िल्म में जो भी कमाई होगी उससे पैसा लौटा देगा और मुनाफे में आदा हिस्सा देगा।भोजपुरी फ़िल्म हिट होने के बाद सिकन्दर खान ने उधार लीये न तो 50 लाख रूपये लौटाये और न मुनाफे के पैसे दिये।विनोद यादव ने कई बार अपने पैसे मांगे मगर वह टहलाता रहा। विनोद यादव ने आरोप लगाते हुये कहा कि सिकंदर खा को लीगल नोटिस भेजा इस पर तिलमिलाये सिकंदर कहा अपने साथ 2 लोगो को लेकर उनके घर आया और उनके साथ मारपीट की जिसको लेकर न्यायालय सीजेएम प्रथम ने सिकंदर खा सहित 3 लोगो के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमे के आदेश किये है।
मामले की जांच शुरू
वहीँ इस मामले में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो