scriptयूपी में महिला को ट्रेन से उतार कर गैंग रेप, दो आरोपी गिरफ्तार | Gang rape by taking woman off the train,two accused arrested | Patrika News

यूपी में महिला को ट्रेन से उतार कर गैंग रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

locationबरेलीPublished: Mar 24, 2019 09:02:30 am

Submitted by:

jitendra verma

पति को खोजने के लिए ट्रेन में चढ़ी थी महिला

बदायूं/बरेली – घर से नाराज होकर निकले पति को खोजने निकली महिला के साथ रेलवे के बंद पड़े क्वार्टर में गैंग रेप का मामला सामने आया है। वेंडर ने महिला को धोखे से ट्रेन से उतार लिया और उसके साथ अपने एक साथी के साथ रेप किया। महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का पति से विवाद हो गया था। विवाद होने के बाद महिला का पति नाराज होकर ट्रेन से कटने की बात कह कर घर से निकल गया था। घबराई महिला पति को खोजते हुए निशोई रेलवे स्टेशन पहुंच गई। महिला को पति नजर नहीं आया तो वो पति की तलाश में प्लेटफार्म पर खड़ी दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गई। तभी ट्रेन चल दी। ट्रेन में बिशारतगंज के रहने वाले वेंडर नरेश ने महिला को मदद का भरोसा दिया और महिला को बदायूं के सिसरका रेलवे स्टेशन (हाल्ट) पर उतार लिया। जहाँ वेंडर को उसका साथी अमर सिंह मिला।
आरोप है कि दोनों महिला को रेलवे के बंद पड़े क्वार्टर में ले गए और महिला के साथ रेप किया और महिला को छोड़ कर भाग गए।महिला बदहवास हालत में पिपरिया गाँव पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों को पूरी बात बताई। ग्रामीण महिला को लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। महिला से गैंग रेप की सूचना से हड़कंप मच गया और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। महिला की शिकायत पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो