script39 पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीण हुए लामबंद, हैरान करने वाला आया मोड़ | gang rape charge on 39 Villagers Twist in case | Patrika News

39 पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ग्रामीण हुए लामबंद, हैरान करने वाला आया मोड़

locationबरेलीPublished: Jan 05, 2020 01:53:21 pm

15-16 दिन बाद मामले में नया मोड़ आया है। ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने सीओ से मुलाकात की।

बरेली। बरेली के चर्चित सामूहिक दुषकर्म केस में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में बीते 16-17 दिसंबर को तहरीर दी गई थी। मामले में 4 लोगों को नामजद किया गया था वहीं 35 आज्ञात को आरोपी बनाया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के चार नामजद के आलावा अन्य 35 लोगों ने भी दुष्कर्म किया है। कुल 39 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। 15-16 दिन बाद मामले में नया मोड़ आया है। ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने सीओ से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें– weather forecast today नए साल के पांचवे दिन भी सूर्यदेव मेहरबान, सोमवार को मौसम लेगा करवट

शनिवार को करीब 50 ग्रामीण इकट्ठे होकर सीओ सिटी अशोक यादव से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला द्वारा लगाए जा रहे आरोप फर्जी बताए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के पति ने गांव में कई लोगों से रुपए उधार ले रखे हैं। इन लोगों ने जब अपने रुपयों का तकादा किया तो महिला और उसके पति ने ये षणयंत्र रचा।
यह भी पढ़ें

Endometriosis और PCOS से पीड़ित हैं 25 फीसदी महिलाएं और लड़कियां, झिझक के कारण छिपाती हैं

रुपए मांगने वाले लोगों को झूठे केस में फंसाने के लिए दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा दी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला का पति शराबी है। वह आए दिन लोगों से उधार पैसे लेता रहता है। अब कर्ज ज्यादा हो गया तो अपनी पत्नी के जरिए फंसा रहा है।
यह भी पढ़ें

Birthday Special उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के कुशल प्रशासन की मिसालें आज भी दी जाती हैं

वहीं एफआईआऱ दर्ज कराने वाली महिला ने जो आपबीती बताई है वह रोंगटे कर देने वाली है। उसका कहना है कि चारों नामजद आरोपी अमित, शंभू, चमन, पुष्पेंद्र ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी बारी-बारी कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के दौरान उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जाता था।
वर्जन

वहीं एसएसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि मामले में एफआई दर्ज कर ली गई है। ग्रामीणों की भी बात सुनी गई है। निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो