scriptGokshi again in Deorania, smugglers threw the remains on the highway, | देवरनियां में फिर गोकशी, तस्करों ने हाइवे किनारे फेंके अवशेष, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने किया हंगामा | Patrika News

देवरनियां में फिर गोकशी, तस्करों ने हाइवे किनारे फेंके अवशेष, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने किया हंगामा

locationबरेलीPublished: Aug 27, 2023 02:42:19 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

बरेली। देवरनियां क्षेत्र में गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। तस्करों ने फिर प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर अवशेष हाईवे किनारे फेंक दिए। इसको लेकर हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने जकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत कराकर अवशेषों को मिट्टी में दफन कराने के बाद अज्ञात में एफआईआर दर्ज की।

taskar.jpg
जल्द गिरफ्तारी का दिया आश्वासन, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

देवरनियां के खेमी खेड़ा में हाईवे किनारे रविवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष देखे तो हिन्दू संगठन को सूचना दी। जानकारी पर कई हिन्दू संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लगातार हो रही गौवंश की हत्या को लेकर चिंता जताकर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को जल्द ही गोकशी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार करने का आश्वसन देकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि अवशेष दो से ज्यादा गोवंश के है। पशु तस्करों ने प्लास्टिक के कट्टे के साथ ही कुछ अवशेष हाइवे किनारे फेंक दिए। पुलिस ने गोवंश के सभी अवशेषों को मिट्टी में दफन कराने के बाद अज्ञात तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.