scriptपुलिस देख दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा और बाराती, जानिए वजह | Groom Run Away during Wedding Function | Patrika News

पुलिस देख दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा और बाराती, जानिए वजह

locationबरेलीPublished: Apr 30, 2018 03:15:50 pm

पुलिस पहुंचने के बाद लड़के पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए, पुलिस दूल्हे की गाड़ी और ड्राइवर को महिला थाने ले आई।

Dowry Murder
बरेली। सुभाषनगर में शादी समारोह में पुलिस पहुंचने पर लड़का पक्ष दुल्हन को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दूल्हे की गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़का पक्ष 2005 से दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहा था और अब ये लोग दिल्ली से शादी करने के लिए सुभाषनगर के नेकपुर इलाके में पहुंचे हुए थे।
दहेज हत्या में है आरोपी

मूल रूप से नेकपुर गल्ला मंडी के पास रहने वाले राजकुमार क्रांति पुत्र शंकर ड्राइवर की चौपला के रहने वाले खंजन लाल की बेटी रामादेवी से 2003 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति रामकुमार ससुर शंकर ड्राइवर सास कुसुम देवी व नंद सरोज महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 2005 में रामा देवी की मौत के बाद मृतका के भाई प्रेम ने उक्त आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है देर रात पुलिस को पता चला कि रामकुमार अपने छोटे भाई मनोज की शादी करने बारात लेकर आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर सभी बाराती दुल्हन को छोड़कर फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे की सजी हुई कार कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

लड़की पक्ष ने किया शादी से इंकार

पुलिस पहुंचने के बाद लड़के पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए पुलिस दूल्हे की गाड़ी और ड्राइवर को महिला थाने ले आई। वहीं शादी में पुलिस पहुंचने के बाद लड़की वालों ने इस परिवार में शादी करने से मना कर दिया है। लड़की पक्ष का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम था कि लड़का पक्ष दहेज हत्या में आरोपी है और वो अब इस परिवार में शादी नहीं करेंगे।
किराए पर लाए थे गाड़ी

महिला थाने में मौजूद ड्राइवर ने बताया कि लड़के पक्ष लोग गाड़ी किराए पर बुक करा कर लाए थे और वो अलीगंज के खेलम से बारात को लेकर नेकपुर आया था लेकिन शादी के पहले ही पुलिस आ गई और लड़का पक्ष फरार हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो