scriptGroom stumbles on Jaimal, bride says groom is a drunkard, returns wedd | जयमाल पर लड़खड़ाए दूल्हे के कदम, दुल्हन बोली शराबी है दूल्हा, लौटाई बारात | Patrika News

जयमाल पर लड़खड़ाए दूल्हे के कदम, दुल्हन बोली शराबी है दूल्हा, लौटाई बारात

locationबरेलीPublished: May 12, 2023 07:15:46 pm

Submitted by:

Avanish Pandey

विवाह समारोह में दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन भड़क गई। जयमाला पर कदम लड़खड़ाते देखकर दुल्हन बोली कि दूल्हा शराब है मैं शादी नहीं करूंगी। यह देख बरातियों में खलबली मच गई। लड़के वाले शादी कराने की काफी कोशिश करते रहे लेकिन दुल्हन ने बारात लौटा दी।
फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में बैंड बाजे के साथ गुरुवार रात बरेली से बरात आई थी। सबकुछ सही चल रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था।

dulha.jpeg

बरेली। विवाह समारोह में दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन भड़क गई। जयमाला पर कदम लड़खड़ाते देखकर दुल्हन बोली कि दूल्हा शराब है मैं शादी नहीं करूंगी। यह देख बरातियों में खलबली मच गई। लड़के वाले शादी कराने की काफी कोशिश करते रहे लेकिन दुल्हन ने बारात लौटा दी।
फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में बैंड बाजे के साथ गुरुवार रात बरेली से बरात आई थी। सबकुछ सही चल रहा था। रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। स्टेज पर दूल्हे के कदम लड़खड़ाने लगे। यह देखकर दुल्हन हैरान रह गई, लेकिन उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि दूल्हा शराब के नशे में है। इसके बाद किसी ने सिगरेट दूल्हे का सिगरेट पीते वीडियो बनाया दुल्हन को दिखा गया। इसके बाद दुल्हन को पूरा विश्वास हो गया। उसने कहा कि वह किसी भी कीमत पर शराबी के साथ शादी नहीं करेगी।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.