scriptहज यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खबर, रियाल की कीमत के साथ महंगी होगी यात्रा | haj yatra 2019 will be expensive with the price of riyal | Patrika News

हज यात्रियों के लिए सबसे बड़ी खबर, रियाल की कीमत के साथ महंगी होगी यात्रा

locationबरेलीPublished: Dec 12, 2018 12:02:14 pm

Submitted by:

jitendra verma

बरेली हज सेवा समिति ने की हज यात्रा सस्ती करने की मांग

बरेली। हज यात्रा 2019 पर जाने वाले यात्रियों को ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है। रियाल की कीमत बढ़ने का असर हज यात्रा पर भी पड़ेगा। हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने बताया कि हज यात्रा लगातार महँगी होती जा रही हैं 2019 कि हज यात्रा भी अब महँगी होने की सम्भावना हैं हज यात्रा के हवाई जहाज टिकट पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाई गई वही सऊदी सरकार ने भी टैक्स लगाये हैं इसी तरह रियाल की क़ीमत भी इस साल बढ़ गई हैं 2018 की हज यात्रा की रक़म 17.60 रियाल के मुताबिक़ ली गई थी। आज रियाल की क़ीमत 19.18 रूपये है जो लगातार घट बढ़ रही हैं इसी तरह रियाल की क़ीमत बढ़ी तो 2019 की हज यात्रा और महँगी होगी।
तीन किस्तों में जमा होगी फीस

पम्मी खान वारसी ने बताया कि 2019 के हज यात्रियों को इस बार तीन किस्तों में रक़म जमा करनी होगी पहली किस्त 81 हज़ार और दूसरी क़िस्त 1 लाख 20 हज़ार रुपये जमा करनी होगी इसके अलावा तीसरी क़िस्त की रक़म रियाल तय होने के बाद जमा करवाई जाएगी।
हर साल हज यात्रा महँगी होती गई

2000 में ग्रीन कैटेगरी 60,600 व्हाइट कैटेगरी 58,300,अज़ीज़िया कैटेगरी 54,500
2001 में ग्रीन 71,800,व्हाइट 71,000, अज़ीज़िया 60,000
2002 में ग्रीन 76,000 व्हाइट 64,000,अज़ीज़िया 60,000
2003 में ग्रीन 84,000,व्हाइट 76,000,अज़ीज़िया 68,000
2004में ग्रीन 89,000,व्हाइट 88,000,अज़ीज़िया 84,000
2005 में ग्रीन 90,000,व्हाइट 89,000,अज़ीज़िया 84,500
2006 में ग्रीन 90,000,व्हाइट 89,000,अज़ीज़िया 84,600
2007 ग्रीन 90,000 अज़ीज़िया 84,000
2008 में 92,000 अज़ीज़िया 86,000
2009 में ग्रीन 92,000 अज़ीज़िया 87,000
2010 में ग्रीन 1,12,600 अज़ीज़िया 10,2000
2011 में ग्रीन 1,32,000 अज़ीज़िया 1,0,4000
2012 में ग्रीन 1,51,600 अज़ीज़िया1,33,700
2013 में ग्रीन 1,71,700 अज़ीज़िया 1,48,500
2014 में ग्रीन 1,92,200 अज़ीज़िया 1,66,400
2015 में ग्रीन 2,13,000,अज़ीज़िया 1,81,000
2016 में ग्रीन 2,18,400 अज़ीज़िया 1,84,500
2017 में ग्रीन 2,36,350 अज़ीज़िया 2,02,950
2018 में ग्रीन 2,67,850 अज़ीज़िया 2,33,100
हज यात्रा सस्ती करने की मांग

हज यात्रा 2019 को लेकर बरेली हज सेवा समिति के कैंप कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे हज यात्रा सस्ती करने की मांग की गई। संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा कि सफर ए हज मज़हबी सफ़र हैं इसी लिये इसको आसान करना चाहिए और हज यात्रा से सभी टैक्स को हटाने की ज़रूरत है ताकि कम रक़म में हज का फ़र्ज़ अदा हो सके। बरेली हज सेवा समिति के महासचिव हाजी ई अनीस अहमद खाँ ने कहा कि केंद्र सरकार को हज यात्रियों की सहूलियत के लिये हज यात्रा सस्ती करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि हज फ्लाइट के लिये अगर एयर कम्पनियों से टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाती तो हज यात्रा को महँगी होने से रोका जा सकता था मगर केंद्र सरकार ने इस पर कोई अमल नहीं किया।बैठक में मोहसिन इरशाद,हाजी यासीन क़ुरैशी,हाजी साकिब रज़ा खान,नजमुल एसआई खान,हाजी अब्दुल लतीफ़ क़ुरैशी,प्रो शफीकुद्दीन,निहाल खान,मिर्ज़ा शादाब बेग,हाजी फैज़ान रज़ा क़ादरी,हाजी मोनिस,मो फैज़ान रज़ा,हाजी फय्याज हुसैन आदि ने हज यात्रा सस्ती करने की माँग की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो