हजरत सकलैन मियां हुए सुपुर्द-ए-खाक, इस्लामिया मैदान में हुई जनाजे की नमाज, हर आंख हुई नम
बरेलीPublished: Oct 22, 2023 05:40:36 pm
बरेली। दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन सकलैन मियां के जनाजे की नमाज रविवार को इस्लामिया मैदान में अदा कराई गई। इस दौरान लाखों लोगों का हुजूम रास्ते भर जनाजे के साथ चला। रास्ते भर हर कोई गमजादा नजर आया।
आखिरी दीदार करने को पहुंचे लाखों लोग सुबह जनाजे को वाहन के जरिए दरगाह शाह शराफत मियां से इस्लामिया मैदान लाया गया। मियां हुजूर के जनाजे का आखिरी दीदार कर घरों की छतों पर खड़ी महिलाएं रोने बिलखने लगीं। रास्ते भर हर कोई गमजादा नजर आया। इस्लामिया मैदान जनाजे के पहुंचने से पहले ही पूरा भर चुका था। सुबह करीब 10:45 बजे जनाजे की नमाज सकलैन मियां के जानशीन अलहाज गाजी सकलैनी ने अदा कराई।