DM Office के पास हिस्ट्रीशीटर ने युवक को पीटा, पुलिस ने पकड़ा, हिरासत से छुड़ा ले गया वकील
बरेलीPublished: Sep 21, 2023 12:32:40 pm
बरेली। डीएम ऑफिस में ग्राम प्रधान के चुनाव की कमेटी में शामिल होने जा रहे सदस्य पर रास्ते में हिस्ट्रीशीटर ने हमला कर दिया। तमंचा तानकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया तो वकील उसे हिरासत से छुड़ाकर ले गए। कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ग्रामीणों पर प्रधान पति से झूठ मुकदमे दर्ज कराए सिरौली के ग्राम लीलौर सरसा निवासी मनोज सिंह ने बताया कि डेढ़ साल पहले सुभाषनगर के राजीव कॉलोनी निवासी हिस्ट्रीशीटर मनजीत सिंह ने घर में घुसकर मारपीट और रंगदारी मांगी थी। इसकी विवेचना चल रही है। वह लगातार फैसले का दबाव बना रहा था। उसने प्रधान पति से गांव के कई लोगों पर झूठी एफआईआर दर्ज करा दी और रुपये वसूलने लगा। शिकायत पर प्रधान के खिलाफ जांच बैठी और अधिकार सीज कर दिए गए। अधिकारियों ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया। इसमें वह, धीरज, वीरपाल, सुखवीर, सुनीता देवी, मल्लू देवी सदस्य थे।