scriptयात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ये गाड़ियां  हुई निरस्त | Increased problems of passengers, this train canceled | Patrika News
बरेली

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ये गाड़ियां  हुई निरस्त

13 अक्टूबर से इस रुट पर चलने वाली चार गाड़ियों को निरस्त किया गया है।

बरेलीOct 12, 2019 / 06:31 pm

jitendra verma

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ये गाड़ियां  हुई निरस्त

यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ये गाड़ियां  हुई निरस्त

बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल में लक्सर-हरिद्वार रेल खंड के हो रहे दोहरीकरण के कारण नॉन इंटरलॉक का कार्य किया जाना है जिसके कारण इस रुट की चार गाड़ियों को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने निरस्त कर दिया है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कार्य होने के कारण चार ट्रेन निरस्त की गई हैं। 13 अक्टूबर से इस रुट पर चलने वाली चार गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त

12092 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस 13 से 22 अक्टूबर, 2019 तक निरस्त रहेगी।
15034 रामनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस 13 से 20 अक्टूबर, 2019 तक निरस्त रहेगी।
12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस 13 से 22 अक्टूबर, 2019 तक निरस्त रहेगी।
15033 हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस 13 से 20 अक्टूबर, 2019 तक निरस्त रहेगी।
यात्रियों की बढ़ेंगी परेशानी

त्योहारी सीजन में चार ट्रेन निरस्त होने पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय है क्योकि दीपावली पर्व होने के कारण ट्रेन में रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो गया है ऐसे में अब ट्रेन निरस्त होने की वजह से यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Home / Bareilly / यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ये गाड़ियां  हुई निरस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो