scriptजेई का रोते हुए वीडियो वायरल, एससी हूं इसलिए किया जा रहा परेशान, बरेली के बड़े अफसर पर लगाए गंभीर आरोप | Patrika News
बरेली

जेई का रोते हुए वीडियो वायरल, एससी हूं इसलिए किया जा रहा परेशान, बरेली के बड़े अफसर पर लगाए गंभीर आरोप

भूमि संरक्षण विभाग के अवर अभियंता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भूमि संरक्षण अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो में वह एससी होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाता है।

बरेलीMay 25, 2024 / 02:45 pm

Avanish Pandey

वायरल वीडियो में जेई अजीत कुमार।

बरेली। भूमि संरक्षण विभाग के अवर अभियंता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह भूमि संरक्षण अधिकारी पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वीडियो में वह एससी होने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाता है। कहा कि टॉयलेट जाने पर भी लेटर मिल जाता है। तीन माह से उसका वेतन भी नहीं दिया गया है। कहा कि जीना हराम कर दिया है मेरा।
एक साल से अनावश्यक किया जा रहा है परेशान
वीडियो में जेई अजीत कुमार ने रोते हुए आरोप लगाया है कि बीएसए संजय सिंह एक साल से अनावश्यक प्रताड़ित कर रहे हैं। मानसिक वेदना पहुंचाई जा रही है। कहा कि मेरा वीडियो बना लो। मैं मर जाऊंगा, सही बता रहा हूं। बीएसए साहब ने जीना हराम कर दिया है मेरा। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं जिलाधिकारी के यहां जाऊंगा। वीडियो को मुख्यालय तक वायरल करूंगा। वहीं, इस मामले में अजीत सिंह से बात करने के लिए कॉल की गई तो उन्होंने इसे काट दिया। कोई बात नहीं की।
मामला मेरे संज्ञान में है
नीरजा सिंह, डीडी, भूमि संरक्षण ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। हम जिस तंत्र से जुड़े हैं, उसके कई नियम व कानून हैं। आरोपों की जांच हो रही है या नहीं या क्या जांच हो रही है, इस बारे में आपको कुछ नहीं बता सकती। डीएम साहब आधिकारिक बयान दे सकते हैं।
हम बैठे हैं तो काम कराएंगे ही
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि उनके कहने से क्या होता है। मेरे सामने इस तरह का कोई वाक्या नहीं हुआ है। यह सरकारी काम है, पत्र दिया जाता है। वह बहकावे में आकर ऐसा कर रहे हैं। हम बैठे हैं तो काम कराएंगे ही। उच्चाधिकारियों को भी पूरे मामले की जानकारी है।

Hindi News / Bareilly / जेई का रोते हुए वीडियो वायरल, एससी हूं इसलिए किया जा रहा परेशान, बरेली के बड़े अफसर पर लगाए गंभीर आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो