बरेली। युवा इंटरनेशनल कराटे प्लेयर अमन का मलेशिया में चैम्पियनशिप में भाग लेने का सपना पूरा होने वाला है। आर्थिक तंगी के कारण अमन मलेशिया नहीं जा पा रहा था, लेकिन इस मामले को जब पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो न सिर्फ सरकार बल्कि अन्य लोग भी अमन की मदद को आगे आए और उसकी आर्थिक सहायता की, जिसके बाद अमन शुक्रवार को मलेशिया के लिए रवाना होगा।