scriptलॉक डाउन: उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 604 गिरफ्तार | Lock down: Major action on violators, 604 arrested | Patrika News
बरेली

लॉक डाउन: उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 604 गिरफ्तार

अब पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त हो गई है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है

बरेलीApr 03, 2020 / 08:34 pm

jitendra verma

लॉक डाउन: उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 604 गिरफ्तार

लॉक डाउन: उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 604 गिरफ्तार

बरेली। लॉक डाउन के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने धारा 188 के तहत 143 मुकदमे दर्ज किए और 604 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने आठ हजार से ज्यादा वाहनों का चालान भी किया है। पुलिस ने करीब 16 लाख 75 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। कोरोना वायरस को हराने के लिए देश भर में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान लोगों को सिर्फ जरूरी सामान लेने के लिए घरों से निकलने की छूट दी गई है लेकिन तमाम लोग बेवजह सड़कों पर घूम लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। अब पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त हो गई है और पुलिस ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। जिसका नतीजा ये हुआ कि शुक्रवार को गिरफ्तारी का आंकड़ा 600 को पार कर गया।
लॉक डाउन के दौरान लोगों को कोई दिक्क्त न हो इसके लिए पुलिस ने डोर टू डोर सामान की सप्लाई की भी व्यवस्था की है साथ ही पुलिस की टीम गश्त कर लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है बावजूद इसके बड़ी तादात में लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।

Home / Bareilly / लॉक डाउन: उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 604 गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो