scriptरेल मंत्री पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर बड़ा बयान- देखें वीडियो | Loksabha election 2019 Piyush Goyal's big statement on Rahul Gandhi | Patrika News

रेल मंत्री पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर बड़ा बयान- देखें वीडियो

locationबरेलीPublished: Mar 24, 2019 06:35:26 pm

Submitted by:

jitendra verma

पीयूष गोयल ने भाजपा सांसद संतोष गंगवार के पक्ष में विजय संकल्प जनसभा को सम्बोधित किया।

piyush goyal

रेल मंत्री पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर बड़ा बयान- देखें वीडियो

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए बरेली में 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है। रविवार को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा सांसद संतोष गंगवार के पक्ष में विजय संकल्प जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी इस बार प्रदेश में 74 से ज्यादा सीट बीजेपी जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि 74वीं सीट सभी जानते है कि वहां से कांग्रेस पार्टी के नेता मैदान छोड़ कर जा रहे हैं और वहां पर स्मृति ईरानी की जीत होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो आस पास नहीं सीधा केरल पहुंचे है।
देश आगे बढ़ रहा है
सभा को सम्बोधित करते हुए पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार के पिछले पांच वर्षों के कामों को गिनाया और कहा कि एक बार फिर से मोदी के हाथ मजबूत करते हुए देश को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आज 24 मार्च को पूरे देश से प्रचार अभियान की शुरुआत की है यह दिन भी बहुत ख़ास दिन है इसी दिन आज से 42 साल पहले देश में गैर कांग्रेसी जनता पार्टी की सरकार मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी थी। कांग्रेस के हिटलर शाही के विरोध में पूरा देश एकजुट हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में एक मुकाम हासिल किया है और लगातार विकास के मामले में भी देश आगे बढ़ रहा है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और बरेली लोकसभा के प्रत्याशी संतोष गंगवार, आंवला के सांसद और प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप, मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक अरुण कुमार, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो