scriptकांग्रेस के घोषणा पत्र पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना, बोले झूठ बोलने की मशीन है कांग्रेस | Loksabha election Big statement of deputy CM on Congress manifesto | Patrika News

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना, बोले झूठ बोलने की मशीन है कांग्रेस

locationबरेलीPublished: Apr 02, 2019 04:52:05 pm

Submitted by:

jitendra verma

संतोष गंगवार के नामांकन में शामिल होने आए थे बरेली

keshav prasad

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना, बोले झूठ बोलने की मशीन है कांग्रेस

बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सूबे के उप मुख्यमंत्री ने केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन का नाम कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो वायदे आज ये कर रहे हैं अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार के एक कार्यकाल में 10 प्रतिशत किए होते तो इन्हे आज वायदा करने की जरूरत नहीं पड़ती। दलित,किसान, अगड़ा पिछड़ा ये सब कांग्रेस के लिए सिर्फ वोट बैंक है और कांग्रेस कभी इनके हितो की रक्षा नहीं करेगी।केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के नामांकन में शामिल होने बरेली पहुंचे थे जहाँ पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
हमे सेना पर गर्व

सेना की कार्रवाई के बारे में पत्रकारों को बताते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की सेना ने गौरवपूर्ण तरीके से दुश्मनों के छक्के छुड़ाने का काम किया है हमे देश की सेना पर गर्व है और मोदी जी की सरकार में सेना को छूट मिली है कि गोली का जवाब गोला से दो और हमारी सेना ने गोली का जवाब एक एक हजार किलो के गोलों से दिया है जिससे आतंकवादियों को पैदा करने वाली फैक्ट्री तबाह हो गई है।
विरोधियों पर निशाना

इस अवसर पर उन्होंने सभा को भी सम्बोधित किया और विरोधियों पर हमला बोला उन्होंने कहा सपा सरकार में कांवड़ियों पर लाठी बरसती थी और भाजापा सरकार में फूल बरसते हैं।उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही लोग मंदिर के चक्कर काटने लगे और अखिलेश यादव को कुम्भ जाने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजापा के साथ जनता है तो बुआ भतीजा क्या कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन बगैर दूल्हे की बारात लेकर चल रहा है उन्हें पता नही बारात बिना दूल्हा के नही चलती उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी भी साइकल या हाथ के पंजे पर नही आती वह भी कमल पर बैठकर आती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो