scriptगठबन्धन को लगा बड़ा झटका, सपा के पूर्व सांसद को मिला कांग्रेस का टिकट | Loksabha Election Sarvraj Singh will contest on Congress ticket | Patrika News
बरेली

गठबन्धन को लगा बड़ा झटका, सपा के पूर्व सांसद को मिला कांग्रेस का टिकट

सर्वराज सिंह कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

बरेलीMar 24, 2019 / 07:56 am

jitendra verma

sarvraj singh

गठबन्धन को लगा बड़ा झटका, सपा के पूर्व सांसद को मिला कांग्रेस का टिकट

बरेली। समाजवादी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कुंवर सर्वराज सिंह को कांग्रेस ने आंवला से प्रत्याशी घोषित किया है। गठबन्धन होने के बाद आंवला सीट बसपा के खाते में चली गई है और यहां से बसपा ने पूर्व विधायक रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया है। लम्बे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे सर्वराज सिंह आंवला सीट बसपा के खाते में जाने से नाराज थे और उन्होंने शनिवार शाम को प्रियंका गांधी से मुलाकात की और देर रात कांग्रेस पार्टी ने उन्हें आंवला से प्रत्याशी घोषित कर दिया। आंवला से सर्वराज का टिकट कांग्रेस से फाइनल होने के बाद अब आंवला सीट के राजनीतिक समीकरण बदल गए है और कांग्रेस भी अब यहां मुकाबले में आ गई है।
तीन बार सांसद रह चुके है सर्वराज सिंह

सन्हा (आजकल बिथरी चैनपुर विधानसभा) से दो बार विधायक रहे कुंवर सर्वराज सिंह आंवला लोकसभा से तीन बार सांसद रहे हैं। 1985 से वो चुनाव मैदान में हैं और उनके पीछे है लेकिन उनके कट्टर समर्थकों की वो फौज है जिसे इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो किस दल से चुनाव लड़ रहे हैं। सर्वराज सिंह ने आंवला लोकसभा सीट पर तीन बार जीत दर्ज की है ।उन्होंने 1996 और 1999 में सपा के टिकट से जबकि 2004 में जदयू के टिकट से चुनाव जीता था। 2014 में वो सपा के टिकट से चुनाव मैदान में थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।सर्वराज ने पिछला विधानसभा चुनाव अपने पुत्र सिद्धराज सिंह को आंवला से लड़ाया था जो सूबे के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से मामूली अंतर से चुनाव हार गए।
सपा ने बनाया था चुनाव संचालन समिति का सदस्य

लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने बरेली जिले की चुनाव संचालन समिति का गठन किया है जिसमे पूर्व सांसद सर्वराज सिंह का भी नाम था। लेकिन अब सर्वराज सिंह का कांग्रेस में शामिल होना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो