scriptस्मृति ईरानी का कांग्रेस पर बड़ा बयान, राम लला को प्रणाम करने की हिम्मत न जुटाने वालों को राम भक्तों का वोट नहीं मिलेगा | Loksabha Election Smriti Irani's big statement on Congress | Patrika News

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर बड़ा बयान, राम लला को प्रणाम करने की हिम्मत न जुटाने वालों को राम भक्तों का वोट नहीं मिलेगा

locationबरेलीPublished: Mar 30, 2019 06:47:09 pm

Submitted by:

jitendra verma

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

Smrati Irani

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर बड़ा बयान, राम लला को प्रणाम करने की हिम्मत न जुटाने वालों को राम भक्तों का वोट नहीं मिलेगा

बदायूं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में बदायूं की शेखूपुर विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। आंवला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में जनसभा करने पहुंची स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग जो कांग्रेस की सरकार में कोर्ट में दस्तावेज देते थे कि भगवान राम का अस्तित्व नहीं है आज वही लोग राम भक्त बनकर घूम रहे हैं। वो लोग जो विदेश की यात्रा करते थे, आज वही लोग गंगा मैया के दर्शन करने निकले हैं। वो लोग जो देश को भ्र्ष्टाचार का विष देते थे आज शिव की महिमा का गुणगान कर रहे हैं।
स्मृति ईरानी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग अयोध्या तक तो गए लेकिन रामलला के सामने शीश नहीं झुकाया। कहने लगे भैया हमारा वोट खराब हो जाएगा। कांग्रेस के नेताओं से कहना चाहती हूं वोट के लिए जो रामलला को प्रणाम करने की हिम्मत नहीं रखते श्रद्धा नहीं रखते वो राम भक्तों का वोट कभी नहीं ले पाएगा। राम भक्त लोकतंत्र के उत्सव में पोलिंग बूथ पर जाएगा और विकास को अपना वोट देकर आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो