scriptसिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिन्दा जलाया, अस्पताल में भर्ती | Lover burns woman with petrol, hospitalized in critical condition | Patrika News

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिन्दा जलाया, अस्पताल में भर्ती

locationबरेलीPublished: Jan 27, 2020 05:40:51 pm

Submitted by:

jitendra verma

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिन्दा जलाया, अस्पताल में भर्ती

सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को जिन्दा जलाया, अस्पताल में भर्ती

बरेली। सुभाषनगर इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
चार दिन पहले आई थी महिला

सुभाषनगर के बंशीनगला के रहने वाले चंद्रपाल की पत्नी का विनोद नाम के युवक से प्रेम संबंध था। एक साल महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। चंद्रपाल ने बताया कि उसकी पत्नी अभी चार दिन पहले ही वापस आई थी। जिसे उसका प्रेमी वापस लेने आया था। पत्नी के मना कर उसने उसे पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
मुकदमा हुआ दर्ज
झुलसी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सेकेण्ड सीमा यादव ने बताया कि महिला के जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के चेहरे पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है जिसके कारण उसका चेहरा और गर्दन झुलस गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो