बरेली

Maha Shivratri 2020: देवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़- देखें वीडियो

अगर बात करें बरेली को तो बरेली को नाथ नगरी भी कहा जाता है और इस मौके पर शहर का नजारा कुछ अलग ही होता है।

बरेलीFeb 21, 2020 / 10:56 am

jitendra verma

Maha Shivratri 2020: देवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़- देखें वीडियो

बरेली। महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई हैं। अगर बात करें बरेली को तो बरेली को नाथ नगरी भी कहा जाता है और इस मौके पर शहर का नजारा कुछ अलग ही होता है। हर कोई बाबा भोलेनाथ की भक्ति में रमा हुआ है। शहर के सभी शिवमंदिर बम-बम भोले के जयघोष से गूँज रहे हैं। शहर के सभी शिव मंदिरों में बड़ी तादात में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं। शहर के प्रसिद्ध मढ़ीनाथ, अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वर नाथ, वनखंडीनाथ और धोपेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई हैं। भक्त भगवान शिव का जलाभीषक कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं। मंदिरों में भारी तादात में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.