scriptमहाशिवरात्रि 2019: इस तरह करेंगे अभिषेक तो ग्रह होंगे शांत,सारी बाधाएं होंगी दूर | Mahashivratri 2019 How to worship Shivling for grah shanti in hindi | Patrika News

महाशिवरात्रि 2019: इस तरह करेंगे अभिषेक तो ग्रह होंगे शांत,सारी बाधाएं होंगी दूर

locationबरेलीPublished: Mar 04, 2019 11:42:12 am

Submitted by:

jitendra verma

ग्रह शान्ति के लिए कुछ विशेष चीजों से शिव जी का अभिषेक करने से ग्रह शांति की जा सकती है।

बरेली। महाशिवरात्रि भोलेनाथ को अति प्रिय है। शिवरात्रि के अवसर पर शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्त्व है। बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषचार्य पंडित राजीव शर्मा के अनुसार अगर अभिषेक के समय कुछ बातों का ध्यान रख कर शिवलिंग का अभिषेक किया जाए तो उसका अधिक फल मिलता है। ग्रह शान्ति के लिए कुछ विशेष चीजों से शिव जी का अभिषेक करने से ग्रह शांति की जा सकती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अगर इन वस्तुओं से शिवलिंग का अभिषेक करते है तो ग्रह शान्ति होती है और आपके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती है।

चंद्र – दूध में काले तिल मिलाकर स्नान करायें।
सूर्य- आक पुष्प एवं बिल्ब पत्र से पूजा करें।
मंगल- गिलोय बूटी के रस से अभिषेक करें।
बुध- विधारा जड़ी के रस से अभिषेक करें।
गुरू- दूध में हल्दी मिलाकर अभिषेक करें।
शुक्र- पंचामृत शहद व घी से अभिषेक करें।
शनि- गन्ने का रस व छाछ से स्नान करायें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो